JANTA KI PUKAR

बदायूं में बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय शाक्य ने कहा कि सपा के जींस में अपशब्द हैं। आप सब को जानकारी है जब बहन कुमारी मायावती के साथ गेस्ट हाउस कांड हुआ था, उसमें यही सब थे, जो यहां चुनाव लड़ने आए थे।

मेरे डर से चुनाव लड़ने से मना कर दिया। ऐसे शिवपाल यादव उस कांड के मेन सरगना थे। मैंने उन्हें कहा कि वो तो गुंडों के सरदार हैं। गुंडे धमकी देना चाहते हैं लेकिन मैंने कहा कि अभी बाबा योगी की सरकार है। यहां गुंडई नहीं चलने वाली है।

हम भी ईंट का जवाब पत्थर से देने में सक्षम हैं। इसलिए ये लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते। इनकी सरकार में महिला छह बजे के बाद घर से निकल नहीं सकती थीं। बल्कि दिन में असुरक्षित थीं। लेकिन आज के समय में योगी सरकार में महिलाएं पूर्णतया सुरक्षित हैं। इन लोगों को महिलाएं जवाब देंगी वोट के माध्यम से। जमानत जब्त होगी इस बार बदायूं में।

महिलाओं को पीएम मोदी ने चुनाव में आरक्षण दिया

दरअसल, बीजेपी कैंडीडेट बदायूं क्लब में महिला मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मेलन को संबोधित करने और अपने पक्ष में वोटिंग की अपील करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जहां बीजेपी की नीतियां-रीतियां गिनाईं। वहीं प्रतिद्वंदी पार्टी सपा पर भी तंज किया।

कहा कि सपा शासन में महिला हो या व्यापारी कोई सुरक्षित नहीं था। जबकि मौजूदा वक्त में लोगों में सुरक्षा का एहसास है। गुंडे और माफिया या तो जेलों में हैं या जहन्नुम में। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पीएम मोदी ने चुनाव में आरक्षण दिया है। महिला हित में किसी ने न ऐसा फैसला लिया था और न ही भविष्य में ले सकेगा।

By PAKHI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *