JANTA KI PUKAR

हरदोई पहुंचे सीएम योगी ने आज विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार हुआ करती थी, तब अयोध्या में आतंकी हमला करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे। इन्होंने रामपुर में आतंकवादी हमला करने वालों के मुकदमे को वापस लिया था।

इन लोगों ने उस समय काशी में संकट मोचन मंदिर में आतंकवादी हमला करने वाले लोगों का मुकदमा वापस लिया था। मथुरा में आतंकवादी हमला करने वालों का मुकदमा वापस लिया था। तब हाई कोर्ट ने टिप्पणी की थी। माननीय न्यायालय ने कहा था आज इन आतंकवादी को के मुकदमे को वापस ले रहे हो, कल इनको पद्म पुरस्कारों से नवाजोगे। सपा सरकार के इस कृत्य की निन्दा की थी। समाजवादी पार्टी के लिए यह टिप्पणी न्यायालय ने की थी।

OBC-SC-ST का आरक्षण मुसलमानों को देंगे
सीएम योगी ने कहा कि अब तो विपक्ष ने खुद को हारता हुआ देख नई तरह से सेंध लगानी शुरू कर दी है। जब यह जान गए कि कुछ नहीं होने वाला है। जनता बैरंग करने वाली है। अब यह क्या करने जा रहे हैं। इन्होंने अपनी मेनिफेस्टो में कुछ चीजों का उल्लेख किया है। अगर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकार आती है तो पिछड़ी जाति को मिलने वाले आरक्षण का एक हिस्सा मुसलमान को दे देंगे। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को काटकर मुसलमान को देंगे।

पाकिस्तान के लोग भूखे मर रहे
उन्होंने कहा कि 2014 के पहले लोग गरीब भूखों मरते थे। आज 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की सुविधा का लाभ मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के समय में इसी क्षेत्र में और प्रदेश के कई क्षेत्र में लोग भूख से मरते थे और तो और जो पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं, उनको सोचना चाहिए 1947 में पाक भारत को तोड़कर बन रहा बना था। आज 80 करोड़ लोगों को भारत फ्री राशन दे रहा है और पाकिस्तान में 23-24 करोड़ लोगों को रोटी नहीं मिल पा रही है। लोग वहां भूखे मर रहे हैं।आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल कसी
दो चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और दो चरणों में साबित कर दिया है कि अबकी बार 400 पर होगा। वह लक्ष्य प्राप्त होगा और उसमें उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा योगदान होगा। पूरे देश के अंदर आज ही आवाज है, लोग कह रहे हैं कि मोदी को इसलिए चुनना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने व्यापक बदलाव करके रखा है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर नकेल कसी है। देश के अंदर बड़े-बड़े विकास के कार्य हुए हैं। याद करिए 1947 से पहले और 1947 के बाद तक कितने हाईवे बने। जितने एयरपोर्ट पहले थे, उस दोगुने बन गए हैं। पहले 7 एम्स ​​​​​थे, जिसमें एक कांग्रेस ने बनाया और 6 अटल जी ने बनाए। मोदी जी ने 15 बनाए हैं। विश्वविद्यालय जितने थे, उस दोगुने विश्वविद्यालय बन गए।

By PAKHI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *