JANTA KI PUKAR

बरेली में हिस्ट्रीशीटर संदेश कनौजिया 4 दिन पहले भाजपा में शामिल हुआ। वह भी कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कलस्टर प्रभारी सुरेशा राणा और सांसद धर्मेंद्र कश्यप के मंच पर। अब इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बयान देते हुए कहा कि मुझे यह जानकारी नहीं है। बुलंदशहर में पत्रकारों से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संदेश कनौजिया के पार्टी में शामिल होने का मामला मेरी जानकारी में नहीं है। यदि ऐसा मामला है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। वह पार्टी में हमारा हिस्सा नहीं है।

आंवला में भाजपा में शामिल हुआ था हिस्ट्रीशीटर

बिथरी चैनपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर संदेश कन्नौजिया ने 4 दिन पहले भाजपा का दामन थामा। आंवला में भाजपा के आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, भाजपा से आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने पटका पहनाकर संदेश का स्वागत किया। भाजपा नेताओं के साथ संदेश कन्नौजिया की मंच की फोटो भी है। जिसमें वह मंच पर भाजपा नेताओं के साथ है।

कुख्यात पर बरेली में 21 मुकदमे दर्ज हैं

संदेश कन्नौजिया बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के कचौली गांव का रहने वाला है। उस पर हत्या, जानलेवा हमला, गुंडा एक्ट, बलवा, धोखाधड़ी, रंगदारी के 21 मुकदमे दर्ज हैं। इसकी पूर्व में हिस्ट्रीशीट खोली गई। इस पर पूर्व में गैंगस्टर और रासुका की कार्रवाई भी हो चुकी है। संदेश कन्नौजिया समाजवादी पार्टी में भी जिला उपाध्यक्ष रह चुका है।

आंवला में आयोजित कार्यक्रम में ली भाजपा की सदस्यता

11 अप्रैल को बरेली के आंवला में भाजपा के सांसद और लोकसभा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप के कैंप कार्यालय पर बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व मंत्री और कलस्टर प्रभारी सुरेश राणा, आंवला से भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के साथ मंच पर शामिल रहा।

जहां प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा का पटका पहनाकर हिस्ट्रीशीटर को भाजपा जॉइन कराई। मामला राजनीतिक होने के चलते अब पुलिस ने कुछ भी बोलने से चुप्पी साध ली। बसपा सरकार में भी संदेश कन्नौजिया का एक नेता से विवाद हाे गया था, बाद में वह सपा में शामिल हो गया।

By PAKHI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *