मुरादाबाद में एक मजदूर रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दाहिना हाथ कट गया। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में भोला सिंह की मिलक निवासी बब्बू सिंह पेशे से मजदूर है। परिजनों का कहना है कि बब्बू सिंह रविवार को सुबह करीब 10 बजे घर से काम पर जाने के लिए निकला था। तभी भोला सिंह की मिलक के पास रेलवे ट्रैक को पार करते समय वो ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में बब्बू गंभीर रूप से घायल हो गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घायल बब्बू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बब्बू का दाहिनी हाथ का पंजा पूरी तरह से कट गया है। उसके परिवार में पत्नी और 4 बच्चे हैं।