JANTA KI PUKAR

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज यानी गुरुवार को बदायूं में बीजेपी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की समर्थन में आयोजित नामांकन सभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। बदायूं में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा प्रत्याशी प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की नामांकन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में लोकसभा का चुनाव इंडिया गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी के बीच में है। प्रधानमंत्री मोदी ने 10 साल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए जो योजना चलाई हैं, उससे गरीब आदमी का जीवन का स्तर उठा है।
इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष के समय की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। यह पूरा भारतवर्ष जानता है। खेलों में घोटाला, कोयला घोटाला, सेना के जवानों के साथ घोटाला। पुलवामा अटैक के बाद मोदी की 56 इंच की छाती का ही कमाल था कि पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी केंद्र को नष्ट किया था।

By PAKHI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *