JANTA KI PUKAR

यूपी का पहला हाट बनकर बरेली में तैयार हुआ है। यह गुजरात मॉडल की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें रंगाई व पेटिंग का काम भी पूरा होने को है। जिसमें बताया रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ कर सकते हैं।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इसे बनाया गया है। इसे दिल्ली से भी बेहतर बनाया गया है। महापौर डॉ उमेश गौतम का कहना है कि यह यूपी का पहला हाट है, ऐसा हॉट अधिकांश राज्यों में नहीं है। इससे 158 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसे 45000 मीटर जमीन पर बनाया गया है।

दिल्ली, गुजरात और मुंबई की तर्ज पर बनाया

बरेली हाट यूपी का पहला हाट है, जिसे दिल्ली, गुजरात और मुंबई की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें अलग अलग दूरियों पर 4 मंजिला भवन बनकर तैयार हो चुके हैं, इन भवनों की रंगाई व पेंटिंग का काम चल रहा है। जिनमें फर्नीचर और अन्य काम भी तेजी से चल रहा है।

शहर के बीचों बीच विकास भवन के पास बरेली हाट को मुख्य रोड पर बनाया गया है। चारों तरफ बाउंड्री बनाई गई है। इमसें दूसरे हाट की तुलना में दुकानों को अलग शेप दी गई हैं। इस हाट में बरेली ही नहीं बल्कि यूपी और उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।

यह हैं खासियत

  • यह सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इस छत के नीचे सभी उत्पाद आसानी से मिल सकेंगे।
  • सटार्टअप ऑडिटारियम भी बनाया गया है, फोटो प्रदर्शनी की आर्ट गैलरी अलग से बनाई गई है।
  • हैंडीक्राफ्ट ट्रेनिंग के लिए आधुनिक लैब, प्रोडेक्शन एरिया, चर्खी, झूले, कला केंद्र, संस्कृति केंद्र, मूवी थिएटर भी बनाए गए हैं।
  • एक जनपद एक उत्पाद सेंटर बनाया गया है।
  • फर्नीचर स्टोर, स्मारिका शॉप, गेस्ट हाउस, स्मारिका शॉप, फूड गली, फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया भी बनाए गए हैं।

 

By PAKHI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *